फारबिसगंज: फारबिसगंज के रहिकपुर ठिलामोहन में पासवान टोला के समीप जर्जर कलर्वट पुल की मरम्मती की मांग
फारबिसगंज के रहिकपुर ठिलामोहन में पासवान टोला के समीप सड़क मार्ग पर जर्जर कलर्वट पुल की मरम्मती की मांग तेज हो गई है। सोमवार को आठ बजे स्थानीय लोगों ने बताया यह पिछले कई सालों से जर्जर स्थिति में है। इस को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन अबतक काम नहीं हुआ।