कटनी नगर: कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साड़ियों की पैकिंग में छिपाकर ले जाया जा रहा 15 किलो से अधिक गांजा जब्त
कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साड़ियों की पैकिंग में छिपाकर ले जाया जा रहा 15 किलो से अधिक गांजा जब्त, दमोह के दो तस्कर गिरफ्तार कटनी। जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एनकेजे थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए साड़ियों की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।