मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला कैथ में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है। वहीं थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।