धमतरी: माँ ने कहा शराब पीकर गाड़ी मत चलाया कर, तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार मकेश्वर वार्ड निवासी संजू साहू ने अपने घर के पास एक खाली प्लाट में लगे पेड़ में फांसी लगा लिया था। आज मंगलवार की सुबह लोगों की सी जानकारी हुई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया।