पेण्ड्रा: लाटा गांव के पास ट्रेलर से टकराई कार, 4 लोग हुए घायल
पेंड्रा में रविवार को एकसड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार कार रीवा से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुबह सुबह पेंड्रा क्षेत्र के लाटा गांव के पास कार की टक्कर एक अज्ञात ट्रेलर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई।