बडौद निवासी पिंटू भावसार (उम्र 50 वर्ष) द्वारा जहर खाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4 बजे परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल आगर लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।