नासरीगंज: महदेवा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
नासरीगंज थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज नगर स्थित पीएचसी सह रेफरल अस्पताल में कराया गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय