करछना: भुआलपुर गांव के सामने मार्ग पर पहले से खड़े डंफर में बाइक टकराई, एक की मौत और अन्य दो घायल
करछना थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव के सामने भडेवरा वाया भगनपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम को मार्ग से गुजरते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर मार्ग पर पहले से खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची शव पोस्टमार्टम भेजते हुए घायलों को अस्पताल भेजा।