पन्ना: बजरंग दल के 'सेवा सप्ताह' में चमका ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण।
Panna, Panna | Jul 11, 2026 विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के 'सेवा सप्ताह' के सातवें दिन आज बुंदेलखंड के ऐतिहासिक श्री राम जानकी जू मंदिर में भव्य सेवा कार्य संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने मंदिर की राम बगिया और गर्भगृह में सघन सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इसके बाद परिसर में औषधीय पौधे लगाए गए। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं ने बजरंग दल के सेवा भाव की जमकर सराहना की।