ऊंचाहार: छिपिया गाँव निवासी अपटा हत्याकांड के गवाह ने सुरक्षा की गुहार लगाई
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के छिपिया गाँव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी ने शनिवार की शाम, जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून वर्ष 2017 में हुए अपटा हत्याकांड के मुख्य गवाह हैं।उनकी सुरक्षा पुलिस लाइन से अनवरत चल रही थी, लेकिन बीते दिनों से उन्हें थाने से जो सुरक्षा मुहैया कराई गई है, वो महज चंद समय के लिए ही उनके साथ रहते हैं।पूर्व में उनके ऊपर जानलेवा हमला भी हुआ था।