सगड़ी: बिजली उपभोक्ताओं ने रौनापार विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, अवर अभियंता ने निस्तारण का दिया आश्वासन
Sagri, Azamgarh | Jun 21, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत रौनापार क्षेत्र के मेहरा चांदपट्टी गांव में लगातार हो रही बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया ।जब दर्जनों की संख्या में ग्रामीण रविवार को रौनापार विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों के कारण आए दिन फाल्ट होता रहता है ।