बांसवाड़ा: जानामेड़ी उत्तम सेवा धाम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन
उत्तम सेवा धाम जानामेड़ी में इस वर्ष भी गुरुपूर्णिमा महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा।इस संबंध में अखिल भारतीय गुरुभक्त मंडल की एक विशाल बैठक का आयोजन रविवार किया गया। शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार बैठक में जिले भर से गावों और कस्बो से गुरु भक्त एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2 दिवसीय आयोजित होंगा।