हाथरस: खेतों पर लगे चार अलग-अलग ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला टोंटा के पास खेतों पर लगे 4 अलग अलग ट्यूबेल के स्टार्टर व केबल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। खेत पर पहुंचे किसानों ने देखा कि ट्यूबेल से स्टार्टर व केबिल चोरी हो गई है तो किसानों के होश उड़ गए। पीड़ित किसानों द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।