सिकंदरा: जमुई में बड़ा एक्शन: नगर पंचायत अधिकारी को ₹50 हजार घूस लेते किया गया गिरफ्तार
Sikandra, Jamui | Apr 28, 2026 निगरानी विभाग ने सिकंदरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ मंगलवार शाम 5 बजे के करीब गिरफ्तार किया। साथ ही स्वच्छता प्रहरी सोनू चौधरी को भी दबोचा गया। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी कर नकद राशि बरामद की। दोनों को सिकंदरा थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।