जहानाबाद: महिला थाना के समीप नशे में हंगामा कर रहे युवक से मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद अंबेडकर नगर निवासी प्रमोद कुमार मारपीट की घटना में घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार वह महिला थाना के समीप ने नशे की हालत में हंगामा मचा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया।