सांगानेर: पीएम नरेंद्र मोदी ने पचपदरा से रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आभार जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पण किया। प्रदेशभर में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने जयपुर मेट्रो फेज-2 के निर्माण कार्य की वचुर्अली आधारशिला रखी। जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान राजे ने पीएम का आभार जताया।