बीना: गांधी वार्ड में ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना, बाइक चालक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Feb 11, 2026 23 वर्षीय भगवान दास यादव निवासी गांधी वार्ड जो अपने साले और दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहे थे। तभी मंगलवार की शाम को गांधी वार्ड ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। वही साला और दोस्त घायल हो गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।