बलिया: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Mar 4, 2025 उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने मंगलवार की दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 29 सूत्रीय मांग पत्र डीएम प्रतिनिधि को सौंपा। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि चार श्रम संहिताओं को निरस्त कर बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम 1976 को जारी रखा जाए।