वाड्रफनगर: अवैध शराब तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
वाड्ररफनगर शनिवार रघुनाथनगर थाना एवं बलांगी चौकी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अप्रैल माह में मध्यप्रदेश से अवैध शराब लेकर आ रही एक बोलेरो वाहन ने तुगवा बैरियर पर रोकने का संकेत मिलने के बावजूद बैरियर को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया था।