फुलवारी: बारिश का कहर: फुलवारी शरीफ में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, झुग्गी बस्तियों में दहशत
फुलवारी शरीफ प्रखंड में लगातार हो रही बारिश ने आफत का रूप ले लिया है। रविवार को परसा बाजार थाना क्षेत्र के सकराईचा गांव में 50 वर्षीय नागेंद्र साह की मिट्टी की झोपड़ी की दीवार ढहने से नागेंद्र साह की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को लगभग 11 बजे मृतक के परिजन ने बताया कि यह गरीब आदमी थे और इन्हें मुआवजा मिलना चाहिए।