फुलवारी: जानीपुर कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, पटना SSP ने दी जानकारी
फुलवारी शरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित नगवां गांव में 31 जुलाई को दो बच्चों की संदिग्ध मौत की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। शुक्रवार की शाम 7 बजे SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि त्वरित कार्रवाई में तकनीकी व मानवीय अनुसंधान से पता चला कि हत्या में पीड़ित परिवार के परिचित ही शामिल थे। कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।