फुलवारी: फुलवारीशरीफ में पुलिस ने छापेमारी कर 31 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
शनिवार की शाम करीब 7 बजे फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर छापामारी कर 31 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया है। फुलवारीशरीफ पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।