जौनपुर: स्मार्ट मीटर को प्रीपेड बनाने से पहले उपभोक्ता की सहमति जरूरी, बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत
जौनपुर जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उनकी लिखित सहमति के बिना स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मोड में नहीं बदला जाएगा। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की संशोधित अधिसूचना 1 अप्रैल से लागू हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से प्रीपेड व्यवस्था में डालने की प्रक्रिया पर रोक लगेगी।