बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने कस्तर टोला से 20 लीटर शराब बरामद कर आरोपी को जेल भेजा
बिक्रमगंज पुलिस ने रविवार को कस्तर टोला से महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 लीटर शराब बरामद की गई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली पर कार्रवाई किया गया है।