डिंडौरी: कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर ने 78 शिकायती आवेदन पत्रों की सुनी समस्या, संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश
डिंडोरी कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जनसुनवाई आयोजित कर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 78 शिकायती आवेदन पत्रो की समस्या सुनी। दरअसल कलेक्टर ने समस्याओं का तत्काल निराकरण किया और जिन समस्याओं का निराकरण तत्काल संभावना हो सका उनके लिए समय सीमा तय कर प्राथमिकता के साथ अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।