बांका: बांध कुशाना गांव में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Apr 22, 2026 बांध कुशाना गांव में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक ओमकार यादव की मौत हो गई। ओमकार यादव अपने गांव के मकई खेत की ओर जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें रास्ते में गिरे बिजली के नंगे तार का पता नहीं चल सका और वे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया