अररिया: मनरेगा, पीएम आवास, पशुपालन व पंचायत राज विभाग के लगभग 500 से अधिक कर्मियों का हुआ स्थानांतरण
Araria, Araria | Jun 27, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की उपस्थिति में एनआईसी के रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।