दरभंगा: दरभंगा के चंद्रधारी संग्रहालय में चल रहे संग्रहालय दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम का हुआ समापन, प्रतिभागी हुए सम्मानित
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के चंद्रधारी संग्रहालय एवं महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय, दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर संग्रहालयाध्यक्ष डा शंकर सुमन के अध्यक्षता में चंद्रधारी संग्रहालय दरभंगा में 'मानव जीवन में संग्रहालय का महत्व' विषयक संग्रहालय सप्ताह का समापन समारोह किया गया।