वैर: दीवली गांव से भर्तहरि के लिए तृतीय पदयात्रा हुई रवाना, पदयात्रा में 151 सदस्य शामिल हैं
Weir, Bharatpur | Aug 18, 2025 सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव दीवली से तृतीय पदयात्रा भर्तहरि के लिए रवाना हुई जिसमें 151 सदस्य शामिल हैं। यात्रा में शामिल सभी सदस्यों ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना की उसके बाद गाँव की परिक्रमा लगाई गई। यात्री दल के सदस्यों पर पुष्प वर्षा करते हुए रवाना किया।