सासाराम: मीटर बायपास कर नहौना गांव में आटा चक्की मिल चलाने के मामले में दो लोगों पर मुफस्सिल थाने में हुआ प्राथमिकी दर्ज
Sasaram, Rohtas | Mar 23, 2024 नहौना गांव के मदन मोहन लाल पिता राम जग लाल के औद्योगिक परिसर आटा चक्की मिल में मीटर बायपास कर बिजली की चोरी करने पर एक लाख चौरानवे हजार छह सौ चौवन रुपए का फाइन एवं नहौना गांव के ही सत्येंद्र प्रसाद पिता वासुदेव साह के औद्योगिक परिसर में मीटर बायपास कर आटा चक्की मिल चलाने के मामले में उन पर एक लाख नवासी हजार छह सौ पांच रुपए का फाइन किया गया है।