सासाराम: होली पर्व को लेकर सासाराम के मल्टीपरपस हॉल में पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गयी प्रेस वार्ता
Sasaram, Rohtas | Mar 23, 2024 होली पर्व को लेकर सासाराम के मल्टीपरपस हॉल में जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर चौक-चौराहे और होलिका दहन किए जाने वाले स्थान पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से भाईचारा और सौहार्दपूर्ण तरीक़े से होली पर्व मनाने की अपील की है।