सासाराम: मां डायग्नोस्टिक सेंटर काली स्थान से एक बाइक की चोरी मामले में नगर थाने में हुआ प्राथमिक की दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sasaram, Rohtas | Mar 23, 2024 नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान मां डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रांगण से एक बाइक चोरी होने का नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इस मामले में पीड़ित कैमूर जिले के दवनपुर गांव के शिवेंद्र पांडे ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अपने मोटरसाइकिल को मां डायग्नोसिस सेंटर के परिसर में लगाए थे जहां से चोरी कर ली गई है।