डीग: राजस्थान पुलिस दिवस पर डीग में आयोजित किया गया सेरेमोनियल परेड
Deeg, Bharatpur | Apr 16, 2026 राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन डीग में गरिमामय सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ रहे, जिन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। परेड में पुलिस बल के जवानों ने अनुशासन, एकजुटता और समर्पण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया,जो आकर्षण का केंद्र रहा।