शाहजहांपुर: एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, परेड की सलामी लेकर दिए निर्देश
जिले में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित की गई परेड की सलामी लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परेड में शामिल जवानों की शारीरिक फिटनेस व ड्रेस रिहर्सल के साथ ग्राउंड पर कदमताल की बारीकियों को देखा और आगामी गणतंत्र दिवस की परेड के भव्य आयोजन के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए।