शाहजहांपुर: अवैध प्लाटिंग करने वालों को सिटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्र ने दी कार्रवाई की चेतावनी,नही बनने दी जाएंगी अवैध कालोनियां
शाहजहांपुर में रिंग रोड और डेम रोड पर धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर प्लाटिंग किए जाने के संबंध में जानकारी ली। बगैर ले आउट पास कराए प्लाटिंग की जा रही थी। पिछले दस दिन से सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। अब उन्होंने अवैध प्लाटिंग करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।