शाहजहांपुर: तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बुधवार को हो रहा पोस्टमार्टम
कलान थाना क्षेत्र के बर्रा मई निवासी 28 साल के रक्षपाल राजमिस्त्री थे। मंगलवार सुबह रक्षपाल ठेकेदार से मिलने के लिए घर से निकले थे। तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।