शाहजहांपुर: बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर निगोही का परिवार खिरनीबाग रामलीला मैदान में धरने पर बैठा
थाना निगोही क्षेत्र के हरसेली गांव के रहने वाले सुरेश कुमार की नाबालिग बेटी कक्षा 12 में पढ़ती थी।दो महीने पहले स्कूल जाने के बाद वह घर नही लौटी।पिता का आरोप है कि स्कूल में बेटी की तलाश करने गए तो, स्कूल के स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली,लेकिन अभी तक बेटी को बरामद नही किया।परिवार ने बेटी को बरामद करने की मांग की है।