लखीमपुर। कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के नियमित संचालन के पहले दिन सोमवार को दोपहर का जो 1:30 बजे लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंच गए। हालांकि ट्रेन निर्धारित समय से करीब 19 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियो को कुछ देर इंतजार करना पड़ा।