छतरपुर नगर: 8 साल से फरार POCSO एक्ट का ₹5000 का इनामी वारंटी गिरफ्तार, सीएसपी ने दी जानकारी
कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने वर्ष 2018 से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी POCSO एक्ट के मामले में पिछले 8 वर्षों से फरार था।सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया।इस पूरे मामले में सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 20 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे जानकारी दी।