धर्मशाला: साई और मेरा भारत कांगड़ा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में 25वीं साइकिल ऑन संडे रेस का आयोजन किया गया
आज साई और मेरा भारत कांगड़ा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में 25वीं साइकिल ऑन संडे रेस का आयोजन किया, ये रेस धर्मशाला के साई सिथेंटिक ग्राउंड से होकर शहीद स्मारक तक आयोजित की गई, इस रेस को हरी झंडी अंतरराष्ट्रीय युवा आइकन और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर और मेरा भारत कांगड़ा के उप-निदेशक ध्रुव डोगरा ने दिखाई।