धर्मशाला: चांदमारी में 27 मई की रात से लापता शिवांश पांच दिन बाद घायल अवस्था में मिला, शनिवार देर रात लाया गया ZH धर्मशाला
चांदमारी में 27 मई की रात से लापता युवक शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान घायल अवस्था में टीहरा लाइन जंगल में मिला,स्कूटी-ऑटो से छेड़छाड़ और पेट्रोल चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों की ओर से की गई मारपीट मामले के बाद यह लड़का पिछले पांच दिनों से लापता था,शिवांश को जंगल में कराहते हुए चांदमारी क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवकों ने सुना था।