नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा मंगलवार को दीपक नायर के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय बीना नायर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।