छतरगढ़ से घड़साना रोड पर लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 911 के किनारे स्थित वन विभाग की भूमि पर लगे पेड़ों पर अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से आरी चलाने का मामला सामने आया है। मौके पर एक ट्रैक्टर में कीकर की लकड़ियां भरते हुए कुछ लोगों को देखा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से कटाई की गई कीकर की लकड़ी बरामद की।