धरहरा थाना क्षेत्र के बरमनी गांव के जंगल और आसपास के इलाकों में रविवार को पुलिस, उत्पाद विभाग और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि छापामारी के दौरान कुल 09 भट्ठियां, करीब 11 सौ लीटर फुला हुआ महुआ जावा, प्लास्टिक के ड्रम समेत अन्य उपकरणों को विनष्ट किया गया।