कोरी घाट पर नर्मदा नदी में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका,होमगार्ड चला रहा सर्च अभियान नर्मदापुरम के कोरी घाट पर सोमवार करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के नर्मदा नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया।