भरथना: लखना के महिपालपुरा स्थित भोगनीपुर गंगनहर में पैर फिसलने से गिरे पूर्व प्रधान के भाई की तलाश जारी
बकेवर थाना क्षेत्र के महिपालपुरा पुल के पास मंगलवार शाम 6:30 बजे भोगनी गंग नहर में पैर फिसलने से रमऊपुरा गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान विनोद यादव के छोटे भाई महावीर (55) गिर गए। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार नहर में तलाश अभियान लगातार जारी है।