सदर: रविन्द्रपुरी क्रीं-कुण्ड में बाबा कीनाराम के अवतरण दिवस पर आदिवासी कन्याओं का सामूहिक विवाह
Sadar, Varanasi | Apr 29, 2026 वाराणसी। बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड के पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर 55 कन्याओं का 1 मई को भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में अनेक जरूरतमंद जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा।