भादरा: खेत से पशु निकालने गए व्यक्ति की सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
भादरा। भिरानी थाना क्षेत्र के झांसल रोही में खेत से आवारा पशु हटाने गए दयानंद वाल्मीकि (42) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। रविवार देर रात हुए हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक के भाई नरसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 व 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच हेड कांस्टे