सूरजपुर: रेत माफिया बेलगाम: बस्तियों के तंग रास्तों से हो रहा अवैध रेत परिवहन, हादसों का बढ़ा खतरा
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल लगातार जारी है। कार्रवाई से बचने के लिए रेत माफिया अब मुख्य मार्गों के बजाय बस्तियों की संकरी गलियों से ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत परिवहन कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और धूल प्रदूषण बढ़ रहा है।