हरदोई: हरदोई में पुलिस का अलर्ट, एसपी ने मस्जिद में पहुंचकर इमाम साहब, मौलाना और मुतवल्ली से की बात
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2024 हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर यूपी में रेड अलर्ट जारी है। हरदोई में एसपी ने मस्जिद में पहुंच कर इमाम साहब, मौलाना और मुतवल्ली से बात की है। उन्होंने कहा कि सभी पहले की तरह हरदोई में गंगा जमुनी तहजीब बनाए रखें। जिससे हरदोई में हमेशा की तरह शांति व्यवस्था कायम रहे। पुलिस ने जुमा की नमाज़ को शांतिपूर्वक संपन्न कराया है।